{"_id":"652ae8ef7cab58adf3038c94","slug":"services-stopped-in-swargashram-sub-post-office-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-266556-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: स्वर्गाश्रम उप डाकघर में दो महीने से बंद पड़ी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: स्वर्गाश्रम उप डाकघर में दो महीने से बंद पड़ी सेवाएं
विज्ञापन
डाक विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बीते दो महीने से उप डाकघर स्वर्गाश्रम में डाक संबंधी सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। डाकघर में ग्राहकों को पार्सल, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, एंट्री समेत अन्य सेवाओं को लाभ नहीं मिल रहा है। समस्या को दुरुस्त करने के बजाय डाक कर्मचारी ग्राहकों को अन्य डाक घरों में जाने की नसीहत दे रहे हैं।
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अंतर्गत उप डाकघर स्वर्गाश्रम बहुत पुराना डाकघर है। इस डाकघर में यमकेश्वर ब्लॉक समेत आस-पास क्षेत्रों के ग्राहक लेनदेन करने पहुंचते हैं। पर्यटक स्थल होने के कारण क्षेत्र में हजारों तादाद में देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती हैं।
विदेशी पर्यटक इसी डाक घर में पार्सल से सामान को अपने देशों तक पहुंचाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग यहां लेनदेन करने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन बीते दो महीने से इस डाक घर में ग्राहकों को डाक संबंधी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
डाक घर में लगे कंप्यूटर सिस्टम बंद पड़े हैं। काम चलाने के लिए डाकघर में एक सिस्टम काम कर रहा है। उसमें भी सुबह से लेकर शाम तक केवल पैसों का लेन-देन हो रहा है। एक काउंटर होने के कारण दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्राहकों को स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री और पार्सल करने के लिए टिहरी जिला अंतर्गत शिवानंद डाकघर आना पड़ रहा है।
बीते दिनों हुई बारिश के कारण डाकघर में जलभराव हो गया था, जिसके कारण सिस्टम ठप हो गए थे। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। - अरविंद रावत, पोस्ट मास्टर, उप डाकघर स्वर्गाश्रम
उप डाकघर में कंप्यूटर सिस्टम खराब होने का मामला उनके संज्ञान में है। संबंधित अधिकारियों को सिस्टम पौड़ी से लाने की बात कही गई थी लेकिन वह टालमटोल कर रहे हैं। जल्द ही समस्या समाधान किया जाएगा। - दीपक शर्मा, डाक अधीक्षक, पौड़ी