फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Services delivered through digital missions in remote areas

दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल मिशन के माध्यम से पहुंचाई जाएं सेवाएं

Fri, 23 Oct 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Services delivered through digital missions in remote areas
ऋषिकेश। वैभव शिखर सम्मेलन के श्रृंखलाबद्ध वर्चुअल सत्र में विशेषज्ञों ने ई-स्वास्थ्य के विकास पर जोर दिया। विशेषज्ञ चिकित्सा वैज्ञानिकों का मानना है कि मौजूदा दौर में ग्रामीण भारत के दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल हेल्थ मिशन के माध्यम से सेवाएं प्रदान करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

वैभव शिखर सम्मेलन का 2 अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया था। महीनेभर तक चलने वाले इस वर्चुअल सम्मेलन में देश के साथ साथ अप्रवासी भारतीय विशेषज्ञों, चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के सहयोग से अकादमिक और अनुसंधान संस्थान के सहयोग के लिए सिस्टम विकसित करने पर वृहद व्याख्यानमाला आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

वैभव सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए एम्स निदेशक व सीईओ प्रो रवि कांत ने कहा कि सम्मेलन में विभिन्न विषयों से जुड़े चिकित्सा विज्ञानियों द्वारा की जा रही चर्चा से जो निष्कर्ष निकलेगा, वह उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश के अन्य दुर्गम और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए मेडिकल सेवा की दृष्टि से लाभकारी साबित होगा। समिट में संस्थान के टेलीमेडिसिन विभाग की प्रमुख प्रो. वर्तिका सक्सेना ने बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का शब्दश: पालन सुनिश्चित करने के लिए एम्स द्वारा संचालित की गई टेलीमेडिसिन सेवाओं का लाभ उत्तराखंड के मरीजों के अलावा समीपवर्ती राज्यों के मरीजों को भी पहुंचा है। एम्स की ओर से इस सत्र का संचालन कर रहे फेमिली मेडिसिन विभाग के डा. योगेश बहुरूपी ने कहा कि टेलीमेडिसिन के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए उत्तराखंड में विशेष योजना क्रियान्वित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में सीएफएम विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना, डॉ. योगेश बहुरूपी, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. राजकुमार केएस, और डॉ. अजीत सिंह भदौरिया के अलावा इंग्लैंड से डॉ. तोरल गथानी. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया से डॉ. बसंत पवार, डॉ. साबू थॉमस, डॉ. हरीश ईश्वरैया, एसजीपीजीआई लखनऊ से प्रो. एसके मिश्रा, सी-डैक मोहाली से डॉ. एसपी सूद, सीएमसी लुधियाना से डॉ. ध्रुव घोष, मनाली से डॉ. फिलिप अलेक्जेंडर आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed