{"_id":"57db04134f1c1ba009d47fb0","slug":"sent-to-perform-cm-rose","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर सीएम को भेजा गुलाब का फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर सीएम को भेजा गुलाब का फूल
rishikesh
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
रैली निकाली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि पट्टे की मांग को लेकर 93 दिनों से आंदोलनरत कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में आमरण अनशन चेतावनी रैली निकाली। मुख्यमंत्री को उनका वादा याद दिलाने के लिए ज्ञापन के साथ गुलाब भेजा। मांग के समर्थन में प्रकोष्ठ के संयोजक विजयपाल सिंह रावत ने 26 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। कहाकि जब तक भूमि पट्टा आवंटन की कार्रवाई नहीं हो जाती है, आंदोलन चलता रहेगा। प्रकोष्ठ से जुड़े लोग 42 वें दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे।
विज्ञापन
नया आबाद ग्रांट एक्ट की तर्ज पर 180 वर्ग गज भूमि पट्टा आंवटन कराने की मांग को लेकर कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ से जुड़े रेलवे परिसर धरना स्थल पर एकत्रित हुए। वहां से उन्होंने तहसील तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में सभा आयोजित की गई। प्रकोष्ठ के संयोजक विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि मार्च 2016 से पूर्व सरकारी भूमि पर काबिज लोगों को सरकार ने मालिकाना हक दे दिया है। लेकिन, जिन लोगों के पास आशियाना नहीं है।
विज्ञापन
उन्हें सरकार की ओर से भूमि पट्टे नहीं दिए जा रहे हैं। कहा गरीब बेघरों की एक सूत्रीय मांग को लेकर वे 26 सितंबर से स्वयं अनशन पर बैठेंगे। बाद में उन्होंने सीएम को ज्ञापन प्रेषित कर भूमि पट्टा आंवटन की कार्रवाई शीघ्र शुरू करने की मांग की है। जुलूस-प्रदर्शन में सोहन सिंह रौतेला, सुमति चौधरी, सतपाल, देवेंद्र, मुलायम सिंह कलूडा, ऋषि कश्यप, कुसुमनाथ, अंजली सैनी, मिथलेश, किरन नेगी, रामेश्वरी देवी, तारा देवी, बबीता देवी, राहुल कुमार, छोटे लाल आदि शामिल रहे। क्रमिक अनशन पर बेबी कश्यप, गुड्डी देवी, लीला देवी, ऊषा देवी व मीरा देवी बैठी रही।
विज्ञापन