फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Neeraja Honored for Contribution to Legal Services

Rishikesh News: विधिक सेवा में सहयोग के लिए नीरजा सम्मानित

Sat, 10 Oct 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 10 Oct 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Neeraja Honored for Contribution to Legal Services
विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर में सहयोग के लिए नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट सम्मानित
विज्ञापन

ऋषिकेश। समाजसेवा और जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट, ऋषिकेश को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की ओर से प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट को बहुउद्देशीय विधिक सेवा व जागरूकता शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग और सहभागिता के लिए यह सम्मान दिया गया। नीरजा गोयल को यह प्रशंसा प्रमाण-पत्र ऋषिकेश की सिविल जज व न्यायिक मजिस्ट्रेट और तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तान्या मिड्ढा ने प्रदान किया। इस अवसर पर न्यायिक क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ट्रस्ट की सहभागिता और सहयोग की सराहना की गई। ट्रस्ट की संस्थापक डॉ. नीरजा गोयल ने इस सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि समाजसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट जरूरतमंद लोगों की सहायता, विधिक जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed