{"_id":"6aeddb0241904c0a800b84ca","slug":"senior-citizens-welfare-association-holds-talks-with-co-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-148601-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने सीओ से की वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने सीओ से की वार्ता
Fri, 06 Nov 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
- ट्रैफिक व्यवस्था, आस्था पथ और अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा के मुद्दे उठाए
ऋषिकेश। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ तुषार बोरा से शिष्टाचार भेंट कर शहर की यातायात व्यवस्था और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, आस्था पथ पर सुरक्षा और अकेले रहने वाले बुजुर्गों की देखभाल एवं संरक्षण का विषय प्रमुखता से उठाया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जिनके परिवार के सदस्य उनके साथ नहीं रहते। सीओ तुषार बोरा ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वार्ता करने वालों में संगठन के अध्यक्ष गुरविंदर सलूजा, महासचिव एसपी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार रस्तोगी, संरक्षक सत्येन्द्र कुमार शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद जोशी उपस्थित रहे।