Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Seminar organized by District Probation Department

Rishikesh News: सरस मेले में विदेशी पर्यटकों की चहलकदमी, खरीदारी की

Wed, 11 Oct 2023 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Seminar organized by District Probation Department

विज्ञापन



Iमहिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर हुई चर्चा
I

Iहिमालय विकास सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने दी प्रस्तुतिI



मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला 2023 के 9वें दिन महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई।



जिसमें महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर चर्चा की गई। मेले में सूचना विभाग की ओर से हिमालय विकास सांस्कृतिक दल के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मेले में विदेशी पर्यटकों की भी चहलकदमी रही। स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाए गए स्टॉलों का विदेशी मेहमानों ने निरीक्षण कर अपने पसंदीदा वस्तुओं की खरीदारी की।
विज्ञापन


बुधवार को मेला स्थल पर विभिन्न विभागों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला कार्यक्रम अधिकारी सोहेब हुसैन ने बालिका दिवस विषय में जानकारी देते हुए बाल विवाह, बाल श्रम आदि बुराइयों को दूर करने के लिए शपथ दिलाई गई। जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजना जैसे नंदा गौरा, योजना, महालक्ष्मी किट योजना, आंचल अमृत योजना, महिला पोषण तथा बाला पोषण योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वात्सल्य योजना आदि पर विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही योजनाओं का किस प्रकार लाभ लिया जा सकता है, इसके बारे में बताया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से खाद्य सुरक्षा संबंधी जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने मेले की सफलता में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की प्रशंसा करतेे हुए गोष्ठी का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed