फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Seminar on effective implementation of Indian Language Book Scheme

Rishikesh News: भारतीय भाषा पुस्तक योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर संगोष्ठी

Fri, 19 Jun 2026 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Seminar on effective implementation of Indian Language Book Scheme
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय और भारतीय भाषा समिति ने एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। यह संगोष्ठी भारतीय भाषा पुस्तक योजना और भाषाओं के संवर्धन पर केंद्रित थी।
विज्ञापन

कुलपति एनके जोशी ने भारतीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्द्धन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मातृभाषाओं में गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों का सृजन ज्ञान के लोकतंत्रीकरण के लिए महत्वपूर्ण है। डॉ. के. गिरिधर राव ने योजना की राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय संरचना समझाई। प्रो. अल्का सूरी और प्रो. एनडी कांडपाल ने अकादमिक साहित्य के विकास पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने स्थानीय ज्ञान परम्पराओं के संरक्षण की आवश्यकता भी बताई। संगोष्ठी के दूसरे सत्र में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. एमएस रावत, प्रो. विजय प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. गौरव रावत, पर्यावरणविद विनोद जुगलान, खुशबू वर्मा, अंशिका अग्रवाल, शिवांगी, सौम्या कौशिक, अभिषेक वशिष्ठ, साक्षी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed