फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Selection process for 11 posts including president today, preparations complete

अध्यक्ष सहित 11 पदों पर चयन प्रक्रिया आज, तैयारियां पूरी

Thu, 12 Sep 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Selection process for 11 posts including president today, preparations complete
छात्र महासंघ के चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे चुनाव अधिकारी प्रो. एससी पंत और टीम। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय छात्र एपेक्स बॉडी के पदाधिकारियों का चुनाव आज किया जाएगा। इसके लिए राजकीय महाविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एपेक्स बॉडी के पदाधिकारियों के चुनाव में श्रीदेव सुमन विवि से संबंद्घ महाविद्यालयों के चुने गए यूआर ही प्रतिभाग कर सकेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से बुधवार को निर्वाचन प्रक्रिया की सूची जारी की गई।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर सतीश चंद्र पंत ने बताया कि एपेक्स बॉडी के चुनाव में प्रतिभाग करने के लिए विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों को बृहस्पतिवार को प्राचार्य और चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रमाण-पत्र और अपना परिचय-पत्र दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि एपेक्स बॉडी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित कोषाध्यक्ष का एक-एक पद है, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या छह है। उन्होंने बताया कि चुनाव में सिर्फ विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि ही भाग ले सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार तक 13 महाविद्यालयों की सूची ही आई है। यह सूची बृहस्पतिवार तक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी पर सहमति न हुई तो होगा चुनाव
ऋषिकेश। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. सतीश चंद्र पंत ने बताया कि एपेक्स बॉडी की टीम में कार्यकारिणी के छह सदस्य चुने जाने है। सर्वप्रथम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए प्रतिनिधियों से आपसी सहमति बनाने को कहा जाएगा। अगर किसी वजह से आपसी सहमति नहीं बन पाती है, तो इसके लिए भी चुनावी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसी दिन नतीजा घोषित करके शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ यूं रहेगा कार्यक्रम....
पंजीकरण---सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे
नामांकन पत्रों की बिक्री---पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक
नामांकन पत्र जमा---दोपहर 12 बजे से एक बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच---दोपहर एक बजे से डेढ़ बजे तक
नाम वापसी---दोपहर डेढ़ बजे से दो बजे तक
वैध प्रत्याशियों की सूची---दोपहर सवा दो बजे
मतदान का समय--अपराह्न तीन बजे से चार बजे तक
मतगणना प्रारंभ---शाम साढ़े चार बजे
परिणाम की घोषणा---मतगणना पूर्ण होने के पश्चात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed