Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Seasonal flu attack in the city, sick in every house, mask will stop the spread

Rishikesh News: शहर में मौसमी फ्लू का वार, हर घर में बीमार, मास्क से थमेगा प्रसार

Mon, 05 Dec 2022 05:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Seasonal flu attack in the city, sick in every house, mask will stop the spread
एसपीएस राजकीय अस्पताल की सामान्य ओपीडी में मौसमी फ्लू के लक्षणों वाले 60 से 70 मरीज रोजाना इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। निजी क्लीनिकों और अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की भीड़ है।
विज्ञापन

एम्स के फैमिली फिजिशियन डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के साथ मौसमी फ्लू सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों के मामले में फ्लू को लेकर खास एहतियात बरतने की जरूरत है। मौसमी फ्लू भी अन्य वायरल संक्रमण की तरह हवा में ड्रापलेट के माध्यम से फैलता है। फ्लू संक्रमित व्यक्ति अगर मास्क का प्रयोग करते तो संक्रमण की संभावना कम हो जाती है। अभी कोरोना को आपदा की श्रेणी से बाहर नहीं किया गया है। वैक्सीनेशन से हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है पर सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन

मौसमी फ्लू के लक्षण
बुखार या ठंड लगना, खांसी, गले में खराश, बंद नाक, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, छाती में दर्द।
मौसमी फ्लू से ऐसे करें बचाव
मौसमी फ्लू से बचने के लिए मास्क जरूर पहनेें। कोहरे के दौरान सुबह मार्निग वॉक से बचें। जब आप बाहर से घर में आएं तो अपने हाथ अच्छी तरह धोएं। चेहरे और त्वचा को बार-बार छूने से बचें। खाने की वस्तुओं को साझा न करें। गर्म और ताजा भोजन करें। शीतल पदार्थ का सेवन न करें। गुनगुने पानी का सेवन करें। बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें। सेल्फ मेडिकेशन से बचें। फ्लू के लक्षण होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका रखें खास ख्याल
बच्चे, वृद्ध और अस्थमा, डायबिटिज, दिल, गुर्दे, कैंसर, एचआईवी पॉजिटिव के रोगों से पीड़ित मरीजों को संक्रमण बचाव की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed