Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Search for land for library construction started

Rishikesh News: पुस्तकालय निर्माण के लिए भूमि की तलाश शुरू

Sat, 22 Feb 2025 01:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 22 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Search for land for library construction started
नगर पालिका मुनि की रेती में पुस्तकालय निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। पालिका प्रशासन जल्द भूमि चयनित कर अन्य औपचारिकताएं पूरी करेगा।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने अपने दृष्टि पत्र में युवाओं के लिए पुस्तकालय सुविधा उपलब्ध कराए जाने की बात कही थी। पालिका अध्यक्ष ने वादा किया था कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें आसानी से उपलब्ध हो, इसके लिए क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। साथ ही वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।



अब पालिका प्रशासन ने पुस्तकालय निर्माण के लिए कवायद शुुरू कर दी है। पालिका क्षेत्र के कुछ स्थानों पर भूमि की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। पालिका प्रशासन का कहना है कि जल्द भूमि चयनित कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


---



स्वच्छता के लिए नागरिकों से भी मांगे जा रहे सुझाव

पालिका प्रशासन स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए भी तैयारियों में जुट गई है। पालिका की अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने बताया कि पालिका क्षेत्र में खराब दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराई जाएगी। साथ ही डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता के लिए और क्या बेहतर किया जा सकता है। इसके लिए स्थानीय निवासियों से सुझाव भी मांगे जा रहे हैं। पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

- पालिका क्षेत्र में पुस्तकालय निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि चयनित कर जल्द अन्य औपचारिकताएं भी पूर्ण कर ली जाएंगी। - नीलम बिजल्वाण, अध्यक्ष नगर पालिका मुनि की रेती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed