{"_id":"67856c5ffad8e615c90a62a7","slug":"sds-and-chaudah-bigha-club-won-their-matches-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-593796-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एसडीएस और चौदह बीघा क्लब ने जीते अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एसडीएस और चौदह बीघा क्लब ने जीते अपने मैच
Tue, 14 Jan 2025 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल की ओर से मुनि की रेती कैलाश गेट स्थित ओमकारानंद सरस्वती निलियम स्कूल में दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 18 बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टिहरी जनपद की करीब 12 टीमों ने भाग लिया। सोमवार को पहला मुकाबला आरपीएस और एसडीएस के बीच खेला गया। जिसमें एसडीएस ने 2-0 से मुकाबला जीता। दूसरा मैच चौदह बीघा क्लब और ओएसएन के बीच खेला गया। जिसमें चौदह बीघा ने 2-0 से मुकाबला जीता। इस मौके पर खेल विभाग के प्रशिक्षक वहीद अहमद, विश्वनाथ राजपूत, मोहम्मद शहजाद सलमानी, अवतार सिंह, प्रदीप खंतवाल, संदीप रावत, दीपक रावत आदि शामिल रहे।