{"_id":"6573163c373c5d086f09dbd6","slug":"sdrf-recovered-dead-body-from-pashulok-barrage-rishikesh-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से बरामद किया शव, व्यक्ति 13 नवंबर से चल रहा था लापता, जांच में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से बरामद किया शव, व्यक्ति 13 नवंबर से चल रहा था लापता, जांच में पुलिस
Fri, 08 Dec 2023 06:42 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 08 Dec 2023 06:42 PM IST
सार
पशुलोक बैराज ऋषिकेश से एसडीआरएफ ने एक शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह शव 13 नवंबर से लापता चल रहे सुनील जोशी का है। एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से शव बरामद कर जिला पुलिस को सपुर्द किया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश के पशुलोक बैराज से एसडीआरएफ ने एक शव बरामद किया है। दरअसल, पुलिस चौकी बैराज की ओर से एसडीआरएफ को पशुलोक बैराज में शव दिखाई देने की जानकारी दी गई। जिसके बाद एसआई सचिन रावत के हमराह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बैराज से निकालकर जिला पुलिस को सुपर्द किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुनील जोशी जिनकी उम्र 47 साल है वो 13 नवंबर से गुमशुदा चल रहे है। शव को देख प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई गई कि यह शव उक्त गुमशुदा व्यक्ति का हो सकता है। शव की शिनाख्त की कार्रवाई का जा रही है। उक्त गुमशुदा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 13 नवंबर को राम झूला के पास एक व्यक्ति की डूबने की सूचना पुलिस टीम को मिली थी, तब से पुलिस टीम लगातार गंगा में सर्च अभियान चला रही थी।
विज्ञापन