फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Scorpio falls into 150 feet deep gorge in Rishikesh

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, पांच युवक थे सवार, तीन की मौत... दो घायल

Thu, 23 Oct 2025 12:18 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 23 Oct 2025 12:18 AM IST
सार

वाहन में पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। ये लोग बरात में नाई गांव जा रहे थे। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया। 

विज्ञापन
Scorpio falls into 150 feet deep gorge in Rishikesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुमानीवाला से नरेंद्र नगर के नाई गांव के लिए जा रहे बरातियों की स्कार्पियो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर हैं। हादसे की सूचना भी खाई में गिरे एक युवक ने ही दी।

विज्ञापन


थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि हादसा पावकी देवी मोटर मार्ग पर रात करीब आठ बजे हुआ। वाहन में पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक टीमें घटनास्थल पर ही थीं। मृतक व घायल श्यामपुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं लेकिन रात तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


बुधवार को गुमानीवाला से एक बारात नरेंद्र नगर विकासखंड के नाई गांव गई थी। इसी बारात में शामिल पांच युवक एक स्कार्पियो वाहन से जा रहे थे। वाहन गूलर से करीब 18 किमी पहले कुंडिया गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन में सवार एक युवक ने दुर्घटना की जानकारी फोन से अपने दाेस्त को देने के साथ ही लोकेशन भी भेजी। इसके बाद उस युवक का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। दोस्त की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरा होने से रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आईं। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य दो गंभीर घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed