फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Scooty-riding two people died

स्कूटी को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार

Wed, 02 Mar 2022 09:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 09:19 PM IST
विज्ञापन
Scooty-riding two people died
हरिद्वार देहरादून हाईवे लालतप्पड़ के पास स्कूटी को टक्कर मारने वाले कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार की टक्कर से स्कूटी चालक और पीछे बैठे एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

लालतप्पड़ पुलिस चौकी प्रभारी कविंद्र राणा ने बताया कि ज्वालापुर हरिद्वार निवासी अश्वनी शर्मा ने तहरीर देकर बताया था कि बीती 20 फरवरी को उनका भाई अनुज कुमार अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से लालतप्पड़ की ओर से ज्वालापुर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे उनका भाई और उसका दोस्त घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने टीम ने बुधवार को आरोपी कार चालक अनुज कुमार निवासी शास्त्रीनगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रकिया चल रही है।
विज्ञापन

लालतप्पड़ हादसे में घायल युवक की हालत स्थिर
लालतप्पड़ में बीते मंगलवार का तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। जिसमें ट्रक चालक के अलावा कार में सवार में एक युवती की मौत हो गई थी। एम्स में उपचार करा रहे तीन लोगों में से एक युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह हुए बड़े हादसे में अभी भी एक युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। लालतप्पड़ चौकी प्रभारी कविन्द्र राणा ने बताया कि बिजनौर निवासी आदित्य का ऑपरेशन कर दिया गया है। हालत अभी स्थिर है। फिलहाल आईसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में रखा जा रहा है। वही दो अन्य घायलों को एम्स ऋषिकेश में उपचार दिया जा रहा है। बताया कि घटनाक्रम के बाद पुलिस रात में निगरानी को भी बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed