{"_id":"57f163654f1c1b565f574946","slug":"scooty-riders-from-falling-into-the-abyss-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरने से स्कूटी सवार की मौत
ऋषिकेश।
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक स्कूटी के रविवार को खाई में गिरने से उस पर पीछे बैठे दिव्यांग बुजुर्ग की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर गूलर चौकी पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला। दोनों ऋषिकेश से गूलर दोगी पट्टी के सिलकडी गांव जा रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए नरेंद्रनगर भेजा दिया है।
विज्ञापन
गूलर पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सुबह भंवर सिंह (55) पुत्र स्व. खचेडू सिंह हाल निवासी 14 बीघा मुनिकीरेती और सूरज सिंह चौहान (75) पुत्र स्व. चंदन सिंह, ग्राम सिलकडी गूलर दोगी पट्टी निवासी स्कूटी से सिलकडी जा रहे थे। उबड़-खाबड़ सड़क होने के कारण सिलकडी गांव से करीब दो किमी पहले एक बैंड के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस दौरान चालक भंवर सिंह स्कूटी से कूद गए, लेकिन सूरज सिंह एक पैर से दिव्यांग होने के कारण स्कूटी में ही फंसे रह गए और वह स्कूटी के साथ करीब 80 फीट गहरी खाई में गिर गये। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक भंवर सिंह ने हेलमेट पहना हुआ था। दुर्घटना में उन्हें हल्की खरोंचे आई है।
विज्ञापन