फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Science is important in human life

मानवीय जीवन में विज्ञान का बेहद महत्वपूर्ण स्थान

Sun, 28 Feb 2021 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Science is important in human life
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में वैज्ञानिकों ने कहा कि मानवीय जीवन में विज्ञान बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यूकॉस्ट, नक्ष्य सोसायटी और अग्रणी विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने कहा कि समाज के उत्थान और आत्मनिर्भर देश को बनाने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान है और हमेशा रहेेगा। स्पैक्स के डॉ. बृजमोहन शर्मा और डॉ. डीपी उनियाल ने वैज्ञानिक आंइस्टाइन और दार्शनिक अरस्तू के साथ अनेक वैज्ञानिकों के शोध पर प्रकाश डाला। प्रभारी रसायन विज्ञान डॉ. राकेश जोशी ने कहा कि विज्ञान और तकनीक ने मानवीन जीवन को सरल बनाने में काम किया है। यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने ऑनलाइन शुभकामना संदेश देते हुए विज्ञान का महत्व बताया। यूकॉस्ट के पीआरओ अमित पोखरियाल ने बताया कि जल्द सांइस सिटी विकसित होने वाली है। इस अवसर पर सचिवालय के समीक्षा अधिकारी श्रीकृष्ण असवाल, डॉ. डीएन तिवारी आदि मौजूद रहे। इस दौरान विज्ञान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विज्ञान और तकनीक का महत्व पर आयोति प्रतियोगिता में श्रुति प्रथम, अक्षय नेगी द्वितीय और सोनाली तृतीय रही। चार्ट प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, आयुष द्वितीय और सुरभि व कंचन तृतीय रहे। इस दौरान डॉ. वल्लरी, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ.नीलू, डॉ एसके कुडियाल, डॉ राखी पंचोला आदि रहे।
विज्ञापन

एचआईएचटी में रंगोली और पोस्टर प्रदर्शनी
डोईवाला। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में हिमालयन विवि में रंगोली और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए जानकारियां दी गई। शनिवार को माइक्रो बॉयोलाजिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ.संजय गुप्ता, डॉ.विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed