{"_id":"6b01aa3d12630634b4040743","slug":"schools-in-need-will-receive-sports-equipment-rishikesh-news-c-5-1-drn1027-1117252-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जरूरतमंद स्कूलों को मिलेगी खेल सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जरूरतमंद स्कूलों को मिलेगी खेल सामग्री
विज्ञापन
नगर पालिका मुनि की रेती ने क्षेत्र के जरूरतमंद स्कूलों में खेल और शारीरिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए पहल की है। पालिका प्रशासन की ओर से इन विद्यालयों में खेल उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवास और शहरी विकास निगम हुडको से 4.90 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है।
प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृत राशि से स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, भाला, चक्का, बैडमिंटन और क्रिकेट से जुड़ी सामग्री खरीदी जाएगी। इससे ऐसे स्कूलों को सीधा लाभ मिलेगा। जहां संसाधनों या बजट की कमी के चलते छात्र छात्राएं नियमित रूप से खेलों का अभ्यास नहीं कर पाते।
स्थानीय स्तर पर खेल सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलेगा और उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि स्कूलों में बुनियादी खेल संसाधन पहुंचने से बच्चों के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी और क्षेत्र में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बनेगा। प्रस्ताव की स्वीकृति और धनराशि मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया के तहत संबंधित स्कूलों को सामग्री वितरित किए जाने की संभावना है।