Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   School bus on an educational trip suffers brake failure

Rishikesh News: संशोधित<bha>--</bha>- शैक्षिक भ्रमण पर आई स्कूल बस के ब्रेक फेल, चालक सहित तीन घायल

Sat, 14 Nov 2026 07:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 14 Nov 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
School bus on an educational trip suffers brake failure
- मुनिकीरेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर ढलान में अनियंत्रित हुई बस, बाल-बाल बचे 30 लोग
विज्ञापन

- फिरोजाबाद के स्कूल की बस में सवार थे छात्र, चालक-परिचालक और प्रधानाचार्या घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश/ढालवाला। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर लेकर आई एक निजी स्कूल की बस के शुक्रवार सुबह मुनिकीरेती क्षेत्र में ब्रेक फेल हो गए। तीव्र ढलान पर अनियंत्रित हुई बस पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास एक आश्रम की दीवार तोड़ती हुई परिसर के अंदर जा घुसी। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में बस चालक, हेल्पर और स्कूल की प्रधानाचार्या को चोटें आई हैं।
यूपी के फिरोजाबाद जिले (थाना नारखी) स्थित पंडित तिलक भानु शर्मा हाईस्कूल के छात्रों का दल शैक्षिक भ्रमण (ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला और हरिद्वार) के लिए उत्तराखंड आया था। बृहस्पतिवार रात हरिद्वार की एक धर्मशाला में रुकने के बाद शुक्रवार सुबह करीब सात बजे यह दल बस से ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

सुबह करीब 9:30 बजे बस भद्रकाली पुलिस चौकी के पास पहुंची। यहां तीव्र ढलान पर बस अनियंत्रित होकर दौड़ने लगी और ब्रह्मानंद मोड़ पर पहुंचते ही उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक जब तक बस को काबू कर पाता, वह सीधे पीडब्ल्यूडी तिराहे पर स्थित आश्रम की दीवार तोड़ते हुए परिसर में घुस गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। दुर्घटना के समय बस में स्कूली छात्रों और स्टाफ सहित कुल 30 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही टिहरी जिले की मुनिकीरेती थाना पुलिस और एसडीआरएफ (ढालवाला) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे सभी बच्चों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में बस चालक जयप्रकाश (निवासी ग्राम गढ़ी पुरानी, नारखी, फिरोजाबाद), हेल्पर अवधेश और स्कूल की प्रधानाचार्या रजनी सारस्वत को हल्की चोटें आई हैं।

हादसे में घायल चालक, हेल्पर और प्रधानाचार्या को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। राहत की बात है कि सभी छात्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल सभी को कैलाश गेट स्थित मधुवन आश्रम में रुकवाया गया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से दल को वापस फिरोजाबाद भेजने की व्यवस्था की जा रही है। - प्रदीप चौहान, प्रभारी निरीक्षक, थाना मुनिकीरेती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed