{"_id":"57bcb49e4f1c1b9663d511ab","slug":"says-stop-wasting-water-a-water-shed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहते हैं पानी की बर्बादी रोको, खुद बहा रहे पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहते हैं पानी की बर्बादी रोको, खुद बहा रहे पानी
rishikesh
Updated Wed, 24 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
पानी की बर्बादी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संस्थान लोगों को संदेश देता है कि पानी की बर्बादी रोको, लेकिन इसके ठीक उलट वह खुद ही पानी बहा रहा है। मामला बस अड्डे से चंद्रभागा पुल के लिए जाने वाले मार्ग पर बने प्याऊ का है। जिसकी टोटी दो सप्ताह से गायब है। टोटी न होने के कारण प्याऊ से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी नालियों में बह रहा है।
विज्ञापन
जल ही जीवन है, जल संरक्षण जीवन संरक्षण जैसे तमाम स्लोगन के जरिये लोगों में जागरूकता लाना वाला जलसंस्थान खुद पानी की बर्बादी को रोकने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। बीते दो हफ्तों से बस अड्डे से चंद्रभागा पुल वाले मार्ग पर जल संस्थान के प्याऊ से टोटी गायब होने के कारण पानी नाले में बह रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत जलसंस्थान से लेकर नगरपालिका के अधिकारियों से की। लेकिन, हर बार जल्द ठीक करने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे।
विज्ञापन
प्याऊ में लगी टोटी गायब होने की शिकायत नहीं मिली है। कर्मियों को भेजकर टोटी लगा दी जाएगी। यह सार्वजनिक प्याऊ है। टोटी तोड़ने वालों पर स्थानीय लोगों को भी निगरानी रखनी चाहिए। - एवीएस रावत, जलकल अभियंता जलसंस्थान ऋषिकेश