{"_id":"611429848ebc3ef3960c4a15","slug":"sawan-aayo-re-sakhi-sakhi-swing-swing-rishikesh-news-drn38724182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन आयो रे, चला चली सखी झूला झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन आयो रे, चला चली सखी झूला झूले
विज्ञापन
आईएसबीटी के समीप एक होटल में तीज महोत्सव मनाती महिलाएं।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। बुधवार को योगनगरी हरियाली तीज के रंग से सराबोर नजर आई। शहर में विभिन्न स्थानों पर हरियाली तीज की धूम रही। सावन आयो रे, चला चली सखी झूला झूले, झूला तो पड़ गए बांगा मै, तेरी आंख्या का यो काजल जैसे बॉलीवुड और लोकगीतों पर महिलाएं जमकर थिरकी। सामाजिक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह हरियाली तीज महोत्सव के आयोजन किए गए। हरियाली तीज पर तीज और सावन के प्रचलित लोकगीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई और गले लगाया।
देहरादून रोड स्थित एक होटल में इनरव्हील क्लब ऋषिकेश नें तीज महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने खेल, नृत्य एवं गायन सहित अन्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष चारु माथुर कोठारी ने बताया कि सोमवार को इनरव्हील क्लब के द्वारा पंचकूला, चंडीगढ़ में आईएसओ मीट में डांस कंपटीशन हुआ लगभग 40 क्लब ने प्रतिभाग किया था। जिसमें इनरव्हील क्लब ऋषिकेश से मीनाक्षी, सीमा व प्रीति ने प्रतिभाग कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चारू माथुर कोठारी ने सभी महिलाओं को तीज त्योहार की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डॉ इंदु भारद्वाज, डॉ रितु प्रसाद, डॉ विनीता पुरी, डॉ विंटेश्वरी नौटियाल, डॉ इंदु शर्मा, डॉ सीमा सक्सेना, नालिनी शर्मा, रेखा नागलिया, रितु अशुजा आदि उपस्थित रहीं।
विद्या भारती की ओर से संचालित स्वामी नित्यानंद सरस्वती शिशु मंदिर आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश में हरितालिका तीज कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में श्री अनादि शक्ति ट्रस्ट की अध्यक्ष ऋतु शर्मा ने सभी को तीज की बधाई दी। कार्यक्रम के सचिव मधुश्री ने भी तीज की बधाई देते हुए सभी को मंगलकामनाएं दी। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शैली जोहरी प्रथम, उर्मिला चौहान द्वितीय और मेघा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगीता, रेखा चौबे, पूर्णिमा, नवीता अग्रवाल, शशि, माला, कुसुमा, पुष्पा, बीना जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित मेरा बचपन स्कूल में भी हरियाली तीज कार्यक्रम मनाया गयाद्य। महिलाओं ने झूला झूलकर एक दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनायें व दीर्घायु होने की कामनाएं की। स्कूल प्रधानाचार्य संतोष गौड़ कहा कि धरती पर हरियाली और परिवार में खुशहाली के लिये नारी शक्ति का अद्भुत योगदान है।
आईएसबीटी परिसर के एक होटल में प्रसिद्धि प्रोडक्शन के तहत आयोजित कार्यक्रम में तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में ज्योति मसाली के सिर पर तीज क्वीन का ताज सजा। इस मौके पर आरती, मीनू राणा, दीपिका कौर, सीनू शर्मा, नेहा, अंशु आदि शामिल थे। उधर भजनगढ़ में भी गंगा सुरक्षा समिति की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने हाथों में मेंहदी लगाकर, हरे रंग का परिधान और वेषभूषा बनाकर एक दूसरे को तीज की शुभकानाएं दी। इस मौके पर सुनीता उनियाल, रेखा सेमवाल, मधु असवाल, ममता, प्रेमलता उनियाल आदि शामिल थे।
----------------
जितेंद्र जोशी