फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Saved the young man going to jump in the Ganges

गंगा में कूदने जा रहे युवक को बचाया

Thu, 28 Oct 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Saved the young man going to jump in the Ganges
गंगा में छलांग लगाने जा रहे युवक को रस्सी के सहारे खींचते पुलिस के जवान। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती पुलिस की सूझबूझ शिवपुरी क्षेत्र में गंगा में छलांग लगाने जा रहे एक युवक की जान बच गई। पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक कमलमोहन भंडारी ने बताया कि बुधवार श्रीनगर के कोतवाल हरिओमराज चौहान ने उन्हें फोन पर सूचना देते हुए बताया कि श्रीनगर का रहने वाला एक युवक अपने वाहन से श्रीनगर से तपोवन की ओर आया है। उसने फोन पर अपने घरवालों को बताया है कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क कर उसकी पूरी जानकारी जुटाई। शिवपुरी, ब्यासी, गूलर चौकी और एसडीआरएफ के जवान छानबीन में जुट गए। कांस्टेबल मनीष रावत, पंकज रावत और प्रकाश कुमार जब व्यासी के पास मालाकुंटी पुल के पास पहुंचे तो उन्हें सड़क किनारे एक वाहन खड़ा दिखाई दिया। नीचे उतरकर काफी तलाश करने पर पुलिसकर्मियों को गंगा नदी किनारे एक युवक बैठा दिखाई दिया। जो देखने में काफी मानसिक तनाव में लग रहा था। पुलिस जवानों की सूझबूझ के चलते युवक को नदी में कूदने से पहले पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद युवक की पहचान अमित लिंगवाल पुत्र स्व. विजय सिंह लिंगवाल निवासी ग्राम कुंडली, थाना हिंडोलाखाल, हाल निवासी श्रीकोट, थाना श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि परिवारवालों और रिश्तेदारों से नाराज होकर गंगा नदी में छलांग लगाने आया था। उसका घर पर संपत्ति को लेकर परिवारजनों से विवाद चल रहा है। उसकी श्रीकोट में ज्वैलरी की दुकान है। वह घर पर एक सुसाइड नोट भी लिख कर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed