फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Satyanarayan-Kansaro track opened for tourists

पर्यटकों के लिए खुला सत्यानारायण-कांसरो ट्रैक

Wed, 08 Sep 2021 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Satyanarayan-Kansaro track opened for tourists
राजाजी टाईगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में सत्यनारायण कंसरो ट्रेक का शुभांरम्भ करते अधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
रायवाला। राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मोतीचूर रेंज अंतर्गत सत्यनारायण-कांसरो पर्यटक जोन पर्यटकों के लिए खुल गया है। पर्यटक इस जोन में बने 18 किमी लंबे ट्रैक पर घूमकर वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को सत्यनारायण मंदिर से कंसरो रेंज तक जाने के लिए यात्रियों को हरी झंडी दे दी गई। रेंजर महेंद्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि विभागीय आदेश के बाद इस ट्रैक को टूरिस्ट वाहनों के लिए खोल दिया है। इस ट्रैक की कुल दूरी 18 किमी है। वाहन प्रवेश के लिए 250 रुपये, जबकि प्रति व्यक्ति 150 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। एक वाहन को दो हजार रुपये देकर बुक किया जा सकेगा। यात्रियों को क्षेत्र में हाथी, गुलदार, हिरन, सुअर, सांभर, बाघ आदि वन्यजीवों के दीदार हो सकेंगे। वैसे वन क्षेत्र के टूरिस्ट ट्रैक 15 नवम्बर से खुलते हैं। लेकिन मोतीचूर रेंज में टाइगर के ट्रांसलोकेट होने के बाद से ही इस क्षेत्र में सफारी पर रोक लगा दी गई है। अब इसका स्थान परिवर्तन कर सत्यनारायण मंदिर कर दिया गया है। पर्यटकों के लिए यह ट्रैक 30 जून 2022 तक खुला रहेगा। इस मौके पर वन दरोगा एसपी जखमोला, आरडी बहुगुणा, संजय कंडोलिया, देवी प्रसाद सुयाल, नरेंद्र गुसाईं आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed