फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sarojini Naidu is a source of inspiration for women

महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं सरोजिनी नायडू : डॉ. शर्मा

Fri, 14 Feb 2025 01:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 14 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sarojini Naidu is a source of inspiration for women

विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट और वसुंधरा संस्था की ओर से पूर्णानंद घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया है। इस दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया और महिला गौरव सम्मान की घोषणा की गई।

बृहस्पतिवार को पूर्णानंद घाट पर आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की डाॅ. ज्योति शर्मा ने कहा कि सरोजिनी नायडू महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और महिलाओं को शिक्षा और आजादी की प्रेरणा दी। उनकी प्रेरणा का ही फल है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। डाॅ. शर्मा ने कहा कि नायडू के साहित्यिक कार्य को देखते हुए महात्मा गांधी ने उन्हें भारत की कोकिला का उपनाम दिलाया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में आचार्य सोनिया राज, वसुंधरा संस्था की प्रियंका नेगी, रीता सेमवाल, सरिता पेटवाल, पुष्पा शर्मा, आशा डंग, वंदना नेगी, गायत्री देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन




---

इनको मिलेगा महिला गौरव सम्मान

कार्यक्रम के दौरान महिला गौरव सम्मान की घोषणा की गई। एम्स गायनी विभाग की प्रो. राजलक्ष्मी, मुनि की रेती पालिका की अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, सभासद बबीता रमोला, नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की नीरजा गोयल, रीना उनियाल, सत्यभामा बहुगुणा व आचार्य सोनिया राज को ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट और वसुंधरा संस्था की ओर से महिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed