{"_id":"578548614f1c1b1b4313d8a3","slug":"saracu-para-el-diploma-de-ingenier-a-biom-dica","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएचयू से करे बायोमेडिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएचयू से करे बायोमेडिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स
- फोटो : demo pic
स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी ने पॉलिटेक्निक में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा का नया कोर्स शुरू किया है। आवेदन के लिए दसवीं विज्ञान अथवा गणित से 50 प्रतिशत अंकों में उत्तीर्ण होने वाले आवेदक प्रदेश के छात्र छात्राओं के लिए 40 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी गई है। जबकि प्रदेश के छात्रों को फीस में 26 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से बताया गया कि एसआरएचयू के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में शैक्षणिक सत्र 2016 17 से पॉलिटेक्निक में बायो मेडिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स शुरू करने को हरी झंडी दे दी गई है। यह कोर्स उद्योग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर शुरू किया जा रहा है। बताया कि बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के लिए अस्पतालों, नर्सिंगहोम, रिसर्च लैब, फार्मा कंपनियों में रोजगार की अपार संभावनाएं है। विदेशों में भी इस क्षेत्र के लोगों के लिए अवसर मिल रहे है।
विज्ञापन