फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Samples for two dead and six live pigs

दो मृत और छह जीवित सुअरों के लिए सैंपल

Tue, 12 Jul 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Samples for two dead and six live pigs
केशवपुरी बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सुअरों की मौत का मामला सामने आने के बाद सोमवार को पशु चिकित्सा अधिकारी की अगुवाई में टीम ने मृत और जीवित सुअरों के सैंपल लिए हैं। सैंपल भोपाल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के केशवपुरी बस्ती क्षेत्र में कुछ सुअरों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। ऋषिकेश में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने एसडीएम तक जानकारी पहुंचाई। बीते रविवार को पशु चिकित्सा अधिकारी ने मौका मुआयना किया। सोमवार को श्यामपुर से आई टीम ने दो मृत और छह जीवित सुअरों के सैंपल लिए हैं। साथ ही टीम ने सुअर पालकों को हिदायत दी गई है कि ऋषिकेश से कोई भी सुअर को लाने ले जाने का काम नहीं करेगा। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा पांडे ने बताया कि विभाग ने आठ सैंपल लिए हैं। उम्मीद है कि शुक्रवार तक रिपोर्ट आ जाए। संवाद
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को वितरित किया दूध
राज्य सरकार द्वारा कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को पौष्टिक दूध देने की योजना का नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में भी शुभारंभ हो गया। स्कूली बच्चों को विद्यालय में दूध वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने योजना की शुरूआत की। बच्चों को दूध परोसा और कहा कि विद्यालय के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। दोपहर के भोजन के साथ स्कूली बच्चों को निशुल्क पुस्तकों का वितरण भी किया गया। एमडीएम प्रभारी अश्वनी गुप्ता ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को 150 मिली दूध प्रति छात्र को मिलेगा। संकुल समन्वयक राजेश डोभाल ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि सरकारी स्कूल के बच्चों को भोजन से लेकर अन्य समान भी उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उपप्रधानाचार्य नरेश वर्मा, जेपी चमोली, डीएस कंडारी, सुदेश सहगल, सोनिया, गीता देवी आदि मौजूद थे। संवाद

सुसवा नदी बचाओ रैली आज
मां कौशल्या बोरा फाउंडेशन की ओर से मंगलवार आज क्षेत्र में सुसवा नदी के संरक्षण और प्रदूषण मुक्त रखने की मांग को लेकर जन जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। फाउंडेशन से जुड़े पूर्व प्रधान उम्मेद वोरा ने बताया कि नदी को स्वच्छ रखने के अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए रैली आयोजित की जा रही है। रैली सुबह 10.30 बजे नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज से प्रांरभ होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। रैली में संयुक्त किसान मोर्चा, मंगल दल, पूर्व सैनिक संगठन और छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed