फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   samajvadi party in assembaly election

चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी सपा

Sun, 10 Jan 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 10 Jan 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के दर्जाधारी मंत्री विनोद बड़थ्वाल ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सपा अहम भूमिका निभाएगी। चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर सपा सभी विधानसभाओं में धरना-प्रदर्शन करेगी। इसकी शुरुआत 11 जनवरी से यमकेश्वर विधानसभा की बिथ्याणी तहसील से होगी।

विज्ञापन

शनिवार को पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत में सपा के राष्ट्रीय नेता बड़थ्वाल ने कहा कि पार्टी नीतियों के आधार पर राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के एकाधिकार को मजबूती के साथ चुनौती देगी। उन्होंने बताया कि यूपी और उत्तराखंड की लंबित परिसंपत्तियों के मसले पर मुख्यमंत्री हरीश रावत से विस्तृत चर्चा हुई है। परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तरप्रदेश राज्य का पूरा सम्मान करेगा। सरकार को आवाम की सुविधाओं के लिए जिस सख्ती से संचालित किया जाना चाहिए, उसके अभाव के कारण राज्य में अधिकारी बेलगाम होते जा रहे हैं। बड़थ्वाल ने जन समस्याओं को लेकर प्रत्येक विधानसभा में धरना-प्रदर्शन का एलान किया। इसकी शुरुआत सोमवार को प्रदेश सचिव रमेश गौड़ और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा की अगुवाई में यमकेश्वर से की जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से उत्तराखंड में यूपी भवन बनाने के लिए दून या नैनीताल में भूमि मांग की। मौके पर प्रदेश सचिव रमेश गौड़, नगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर, पीएएस गुरुंग, संदीप नेगी, राजपाल यादव, राजेश धस्माना, सरदार गोविंद सिंह, कमला गौड़, राजेश भाटिया, रंजीत वैद्य आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed