फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Salutes the martyrdom of Guru Gobind Singh's siblings

गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों की शहादत को किया नमन

Sun, 27 Dec 2020 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Salutes the martyrdom of Guru Gobind Singh's siblings
हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकतीं मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला रोड स्थित श्री हेमकुंड साहिब में गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को मेयर ने नमन किया। हेमकुंड गुरुद्वारे में सिक्खों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के पूर्ण परिवार के बलिदान को याद करने के लिए इस सप्ताह को बलिदान सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में पहुंची मेयर ने कहा कि सिख संप्रदाय की स्थापना का उद्देश्य मुख्य रूप से हिन्दुओं की रक्षा करना था। इस संप्रदाय ने भारत को कई अहम मौकों पर मुगलों और अंग्रेजों से बचाया है। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह एक महान स्वतंत्रता सेनानी त्याग और वीरता की मूर्ति थे। अपने धर्म की रक्षा के लिए उनके पूरे परिवार ने अपनी शहादत दे दी। श्री गोविंद सिंह को त्याग और वीरता की मिसाल बताते हुए कहा कि अनेकों कुर्बानियों को देेने बाद भी उनकी सबसे बड़ी विशेषता उनकी बहादुरी थी। जिसने अहम मौकों पर मुगलों से हिंदुओं की रक्षा की। कार्यक्रम में पंकज शर्मा, विनोद शर्मा, नवल कपूर, चेतन शर्मा, रामकिशन अग्रवाल, अख्तर साबरी, प्रदीप कोहली, अनीता बहल, पंडित रवि शास्त्री, ममता नेगी, अजय कालड़ा, राजकुमारी जुुगलान, विजय लक्ष्मी भट्ट, विपिन पंत, राजेंद्र बिष्ट, विवेक गोस्वामी, गौरव कैंतुरा, हेमलता चौहान, दुर्गा देवी, सिमरन गाबा, नीलम, ओम ठाकुर, बिमला देवी, गीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed