{"_id":"64a31be0c10894f5e00586a7","slug":"sadhna-mandir-ashram-swami-ram-sadhak-village-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-191961-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सबसे ऊंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सबसे ऊंचा
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर्व पर वीरभद्र स्थित साधना मंदिर आश्रम, स्वामी राम साधक ग्राम और स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) में गुरु पूजन समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. स्वामी राम को देश-विदेश से आए उनके अनुयायियों ने श्रद्धाजंलि अर्पित कर हवन व पूजा अर्चना की।
एसआरएचयू के कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना और डॉ. रेनू धस्माना ने डॉ. स्वामी राम को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, डॉ़ स्वामी राम ने अपना संपूर्ण जीवन गुरु और जनसेवा को समर्पित किया। इसलिए एसआरएचयू की ओर से हर साल प्रदेश के सैकड़ों निर्धन व मेधावी छात्र-छात्राओं को करोड़ों रुपए की स्कॉलरशिप दी जाती है। आश्रम में पूर्णाहूति के साथ यज्ञ का समापन हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान स्वामी ऋतवान भारती, डॉ. विजेंद्र चौहान, कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, डॉ. प्रकाश केशवया मौजूद रहे।