फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   SAD demanding gradation health minister's effigy burnt

एसएडी के उच्चीकरण की मांग को लेकर फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

Tue, 27 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Tue, 27 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
SAD demanding gradation health minister's effigy burnt
स्टेट एलोपैथिक डिस्पेंसरी में स्वास्थ्यमंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी का पुतला फूंकते भाजपाई। - फोटो : amar ujala

लक्ष्मण झूला स्थित स्टेट एलोपैथिक डिस्पेंसरी का उच्चीकरण न होने से भाजपाइयों ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने कहा कि एलोपैथिक डिस्पेंसरी का उच्चीकरण न होने से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले एलोपैथिक डिस्पेंसरी के उच्चीकरण का शासनादेश जारी न होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल अध्यक्ष भरतलाल के नेतृृत्व में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ता लक्ष्मण झूला स्थित स्टेट एलोपैथिक डिस्पेंसरी पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उच्चीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने सरकार को भूमि दान में दी है। इसके बावजूद शासन स्तर से उच्चीकरण की कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, सभासद गजेंद्र नागर, जिला महामंत्री बृजेश चुतर्वेदी, गुरुपाल बत्रा, पूनम तड़ियाल, प्रवेश तड़ियाल, नवनीत राजपूत, अश्विनी गुप्ता, जयपाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed