{"_id":"58013e804f1c1bc67b290e7c","slug":"sacred-relationship-in-tiara-and-karan-bndenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पवित्र रिश्ते’ में बंधेंगे टियारा और करन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पवित्र रिश्ते’ में बंधेंगे टियारा और करन
naveen nautiyal
Updated Sat, 15 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
करन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में अभिनय कर चुके रानीपोखरी के घमंडपुर निवासी करन शर्मा नवंबर में इंडियन आइडियल की टॉप फाइव रहीं टियारा के साथ ‘पवित्र रिश्ते’ में बंधेंगे। गढ़वाली रीति रिवाज और ढोल बाजों के साथ रानीपोखरी से बारात निकलेगी।
विज्ञापन
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर के साथ विज्ञापनों में अभिनय कर चुके करन शर्मा इन दिनों मुंबई से शादी की तैयारी के लिए घमंडपुर आए हैं। शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी इच्छा अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की है। बचपन से ही वे अमिताभ बच्चन की मिमिक्री किया करते थे। करन ने एनडीटीवी इमेजिन में सीरियल ‘ज्योति’ से वर्ष 2008 में कॅरिअर की शुरुआत की। 2009 में बालाजी से सीरियल ‘प्यार का बंधन’ का ऑफर मिलने के बाद करन ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई। इसके बाद ‘पवित्र रिश्ता’, ‘बंधनी’, ‘प्यार का बंधन’ आदि सीरियल में काम किया।
विज्ञापन
करन ने माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर आदि फिल्मी सितारों के साथ कई विज्ञापनों में भी काम किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। करन ने कहा कि यदि सलमान, शाहरुख और अमिताभ बच्चन में से किसी एक के साथ फिल्म करने का ऑफर मिला तो वह अमिताभ बच्चन के साथ काम करना पसंद करेंगे। शादी जैसे पवित्र रिश्ते को हर इंसान के लिए जरूरी बताते हुए करन ने कहा कि 25 से 40 साल तक की उम्र में शादी कर लेनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक करन की शादी 16-17 नवंबर को घमंडपुर में उत्तराखंडी रीति रिवाजों के साथ होगी। मेेहमानों के ठहरने की व्यवस्था भानियावाला स्थित गणपति वेडिंग प्वाइंट और हिमानी वेडिंग प्वाइंट रानीपोखरी में की गई है।
विज्ञापन
टियारा ने दिया उन्हें सबसे बड़ा सरप्राइज
करन ने बताया कि जन्मदिन छह मार्च को टियारा ने उनके मम्मी-पापा को मुंबई में बुलाकर उन्हें सबसे बड़ा सरप्राइज दिया। टियारा को परफेक्ट लाइफ पार्टनर बताते हुए उन्होंने कहा कि टियारा को उत्तराखंड बहुत पसंद है। अक्सर जब करन घर घमंडपुर आते हैं तो जाते समय मुंबई अपने साथ गढ़वाली गानों का कलेक्शन ले जाते हैं। मुंबई में गढ़वाली बोलने वाले के साथ अपनी मातृभाषा में ही बात करना पसंद करते हैं।
करन के छोटे भाई भी फिल्म में कर चुके हैं काम
करन शर्मा के छोटे भाई अनुज भी यशराज फिल्म के बैनर तले बनी फिल्म ‘मेरे डैड की कार’ में अभिनय कर चुके हैं। फिल्म में अनुज ने हीरो के छोटे भाई कुलजीत का किरदार निभाया है।