फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   rule regulation in aiims

सिफारिश और दबाव में नहीं, नियमों से चलेगा एम्स

Sun, 07 Feb 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 07 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
rule regulation in aiims

एम्स निदेशक प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नियम कायदों से संचालित किया जाएगा। संस्थान किसी की सिफारिश या दबाव में नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि कई लोग एम्स प्रशासन पर दबाव बनाकर मनमानी करना चाहते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत में एम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने कहा कि संस्थान को किस तरह से चलाना है, इसे एम्स प्रशासन और संबंधित नियमावली तय करेगी। कुछ लोग संस्थान में मनमानी करना चाहते हैं, जो स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर ऐसे कुछ लोगों को चिह्नित कर उनका संस्थान में प्रवेश निषेध कर दिया गया है।
विज्ञापन


निदेशक ने बताया कि विभिन्न संस्थान के आंतरिक मामलों को मुद्दा बनाकर कुछ लोकल लोग नेतागिरी चमकाने के लिए एम्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। संस्थान में ट्रेनी डॉक्टर, जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर, रेजिडेंट डॉक्टर्स, निदेशक तक की नियुक्ति की समयावधि सुनिश्चित है। ऐसे में ठेका कर्मियों का एम्स में रहने का दावा और हटाए जाने पर संस्थान के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जैसी गतिविधियां गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एम्स प्रशासन ने जताया सीएम का आभार
एम्स के आसपास जारी गतिरोध और निदेशक एम्स को सिक्योरिटी मुहैया कराने में सहयोग पर संस्थान ने मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार जताया है। निदेशक डॉ. राजकुमार ने बताया कि वह बीती तीन फरवरी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में जारी गतिरोध और संस्थान के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के मामले में मुख्यमंत्री से मिले थे, जिस पर उन्होंने संस्थान के सुचारू संचालन में सहयोग का भरोसा दिया था।


निदेशक ने बताया कि शनिवार को एम्स परिसर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। उन्हें सरकार की ओर से अंगरक्षक मुहैया करा दिया गया है। बताया कि सीएम ने अन्य लंबित मामलों में भी शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed