फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rudraprayag soldier dies in road accident

सड़क दुर्घटना में रुद्रप्रयाग के सैनिक की मौत

Thu, 14 Oct 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rudraprayag soldier dies in road accident
ऋषिकेश। बीते मंगलवार को रुद्रप्रयाग जिले का एक घायल युवक एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती हुआ। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस छानबीन में बाद पता चला कि मृतक युवक सेना का जवान था। जो जम्मू कश्मीर में तैनात था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र सिंह (32) ग्राम स्वारी ग्वास, जिला रुद्रप्रयाग सेना में राइफलमैन के पद पर नियुक्त था। वर्तमान में वह एक महीने के अवकाश पर घर आया हुआ था। बीते मंगलवार को वह अपने बड़े भाई शंकर की कार में बैठकर रुद्रप्रयाग बाजार आए। जब वे अपने गांव के नजदीक स्वारी ग्वास पहुंच रहे थे कि कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। जिससे भूपेंद्र को सिर में गुम चोट लग गई। उसके भाई को भी हल्की चोटें आई। जिन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। भूपेंद्र सिंह की खराब हालत को देखते हुए उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे राजकीय अस्पताल ऋषिकेश लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया। जम्मू कश्मीर स्थित राष्ट्रीय राइफल के कंपनी कमांडर को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed