फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Flight from Jolly Grant to Badrinath-Kedarnath will start from September 18 Risikesh Uttarakhand news in hindi

Rishikesh: जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए शुरू होने जा रही उड़ान, जानें यात्री कबसे उठा पाएंगे फायदा

Wed, 13 Sep 2023 03:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 13 Sep 2023 03:30 PM IST
सार

रुद्राक्ष एविएशन के एमआई 17 हेलिकाॅप्टर ने एक मई से बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान सेवा शुरू की थी। भारी बारिश के चलते 20 जून के बाद उड़ान बंद हो गई थी।  अब बरसात बंद होने के बाद रुद्राक्ष एविएशन फिर से दोनों धामों के लिए उड़ान भरने जा रहा है।

विज्ञापन
Flight from Jolly Grant to Badrinath-Kedarnath will start from September 18 Risikesh Uttarakhand news in hindi
हेली सर्विस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्राक्ष एविएशन एक बार फिर 18 सितंबर से जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान सेवा शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। दो धामों का प्रति व्यक्ति किराया 95 हजार रुपये होगा, जिसमें नाश्ता, खाना और वीआईपी दर्शनों की सुविधा शामिल है।

विज्ञापन


इस वर्ष चारधाम यात्रा सीजन में जौलीग्रांट से पहली बार रुद्राक्ष एविएशन के एमआई 17 हेलिकाॅप्टर ने एक मई से बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान सेवा शुरू की थी। भारी बारिश के चलते 20 जून के बाद उड़ान बंद हो गई थी। इस अवधि में जौलीग्रांट से करीब एक हजार श्रद्धालुओं ने दोनों धामों के दर्शन किए थे।
विज्ञापन


अब बरसात बंद होने के बाद रुद्राक्ष एविएशन 18 सितंबर से जौलीग्रांट से फिर से दोनों धामों के लिए उड़ान भरने जा रहा है। 15 सितंबर तक हेलीपैड पर स्टाफ और मेंटीनेंटस टीमों को भी तैनात कर दिया जाएगा। जिसके बाद श्रद्धालु हेली सेवा से जौलीग्रांट से नियमित कपाट बंद होने तक बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करने जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौलीग्रांट से हेलिकाॅप्टर का यह रहेगा हवाई रूट
जौलीग्रांट से बद्री-केदार की उड़ान कुल दो घंटे की होगी। जिसमें एक घंटा जाने और एक घंटा वापस आने का होगा। जिसमें हेलिकाॅप्टर जौलीग्रांट से उड़ान भरकर पहले बद्रीनाथ जाएगा। जिसमें एक घंटा लगेगा। वहां से दर्शन कराकर हेलिकाॅप्टर आधे घंटे में गुप्तकाशी लैंड करेगा। गुप्तकाशी से दूसरे छोटे चौपर से श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जाया जाएगा। फिर वापस गुप्तकाशी से श्रद्धालुओं को लेकर एमआई 17 आधा घंटे की उड़ान के बाद जौलीग्रांट में लैंड होगा। टिकट ऑनलाइन या संबंधित कंपनी से सीधे कराई जा सकती है।
 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 2030 तक 20 लाख लोगों को रोजगार, यहां पढ़ें प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति की पूरी जानकारी
 

रुद्राक्ष एविएशन एमआई 17 सीरीज के एडवांस हेलिकाॅप्टर से दोबारा 18 सितंबर से दो धामों की उड़ान शुरू करने जा रही है। इस बार हेलिकाॅप्टर 20 सीटर होगा। जिसमें पिछले हेलिकाॅप्टर के मुकाबले दो सीटें अधिक होंगी। किराया भी पिछली बार से कम रखा गया है। - राज शाह ऑपरेशन मैनेजर रुद्राक्ष एविएशन जौलीग्रांट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed