फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham Yatra 2024 Route plan will remain in effect when traffic pressure

Chardham Yatra 2024: यातायात का दबाव बढ़ने पर लागू रहेगा रूट प्लान, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल ने की बैठक

Mon, 29 Apr 2024 10:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 29 Apr 2024 10:04 AM IST
सार

चाराधाम यात्रा के दौरान यातायात दबाव होने की स्थिति में भारी वाहनों को रोके जाने के संबंध में नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण लोकजीत सिंह निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Route plan will remain in effect when traffic pressure
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल केएस नगन्याल ने थाना मुनि की रेती गेस्ट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें टिहरी, पौड़ी और देहरादून जनपद के पुलिस अधिकारी शामिल हुए। पुलिस महानिरीक्षक ने थाना मुनि की रेती क्षेत्र के तपोवन बाजार और नीम बीच का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


रविवार को आयोजित बैठक में आईडी नगन्याल ने कहा कि यातायात का अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में यातायात प्लान लागू किया जाएगा। जिसमें हरिद्वार से आने वाला यातायात ढालवाला, भद्रकाली, ब्रह्मानंद मोड, बाईपास से होकर तपोवन शिवपुरी की ओर भेजा जाएगा। शिवपुरी की तरफ से आने वाला यातायात ब्रह्मपुरी तिराहा, गरुड़चट्टी पुल होते हुए चीला बैराज की ओर भेजा जाएगा। थाना मुनि की रेती, थाना लक्ष्मण झूला, कोतवाली ऋषिकेश यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर आपस में समन्वय स्थापित कर नोडल अधिकारी यातायात व्यवस्था को लागू कराएंगे।
विज्ञापन


ऐसी है व्यवस्था
यातायात दबाव होने की स्थिति में भारी वाहनों को रोके जाने के संबंध में नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण लोकजीत सिंह निर्णय लेंगे। कहा कि भारी वाहनों को जनपद देहरादून में लालतप्पड़ और जंगलात बैरियर, जनपद टिहरी में ढालवाला, भद्रकाली और गूलर व्यासी में रोका जाएगा। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह को यातायात का दबाव होने की स्थिति में गरुड़चट्टी मार्ग स्थित जिला पंचायत बैरियर को अनावश्यक बंद न करने और यातायात को गरुड़ चट्टी मार्ग पर निर्बाध रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। जनपद टिहरी में टूरिस्ट पुलिस बूथ को सुचारू रूप से संचालित किए के निर्देश दिए। तपोवन में होटलों में वाहनों की पार्किंग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forest Fire:  नेपाली मजदूर समेत सात को वनों में आग लगाते रंगे हाथ दबोचा, सभी पर मुकदमा, एक को जेल

राफ्ट में पर्यटकों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य करने के निर्देश
आईजी ने मुनि की रेती क्षेत्र में संचालित राफ्टों का शत प्रतिशत पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। कहा कि हाईवे पर राफ्ट संचालकों के वाहनों को खड़ा न होने दिया जाए। शत्रुघ्न घाट से गीता भवन घाट, लक्ष्मणझूला तक संचालित राफ्ट में यात्रियों को लाइव जैकेट अनिवार्य रूप से पहने जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह, सीओ ऋषिकेश संदीप नेगी, प्रभारी निरीक्षक थाना मुनि की रेती रितेश साह, प्रभारी निरीक्षक यातायात नदीम अतहर, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश शंकर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश चंद्र पांडेय, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल चौहान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed