फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Roadways bus collides with dumper near Chamba, six injured

चंबा के पास रोडवेज बस डंपर से टकराई, छह घायल

Fri, 25 Dec 2020 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with dumper near Chamba, six injured
ऋषिकेश। गोपेश्वर से ऋषिकेश आ रही ऋषिकेश रोडवेज डिपो की बस साबली (चंबा) के पास कोलतार में फिसलने से डंपर से टकरा गई। इससे बस चालक सहित पांच छह लोग घायल हो गए। बस में 26 यात्री सवार थे। रोडवेज की ओर से बस को क्रेन से खींचकर ऋषिकेश डिपो लाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली गोपेश्वर के बीच संचालित होने वाली बस यूके07पीए-2881 गोपेश्वर से ऋषिकेश आ रही थी। इस बस में कुल 26 सवारी बैठे थे। इनमें दिल्ली के सवारी भी थे। बस में बैठे हरि सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर छह महादेव मोहल्ला रुद्रप्रयाग ने बताया कि साबली के पास ऑलवेदर रोड का काम चल रहा है। इस दौरान अचानक रोडवेज की बस तालकोल में फिसल गई। टक्कर लगने के बाद बस अनियंत्रित होकर ऋषिकेश से बजरी लेकर चंबा जा रहे डंपर से टक्कर हो गई। इससे बस में बैठे ड्राइवर सहित छह लोग घायल हो गए। ड्राइवर को 108 की मदद से जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया, जबकि हल्के से चोटिल लोगों को दूसरी रोडवेज बस से ऋषिकेश लाया गया। तीन यात्रियों हरि सिंह बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट महादेव मोहल्ला रुद्रप्रयाग, सीमा देवी पत्नी विजयलाल निवासी गांधीनगर कर्णप्रयाग, यतेंद्र रावत पुत्र मानव रावत निवासी डगोड़ी जिला बाजूरा नेपाल ने प्राइवेट अस्पताल में मरहम पट्टी करवाई। वहीं दो अन्य यात्रियों विजय सिंह पुत्र कृपाल सिंह महादेव मोहल्ला रुद्रप्रयाग, प्रेम सिंह पुत्र गोपाल सिंह, मठूड़ गांव, पोस्ट जखंड टिहरी गढ़वाल को अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। रोडवेज डिपो प्रशासन की ओर से पांचों घायलों को दो-दो हजार रुपये की अंतरिम सहायता दी गई।
विज्ञापन

कोट-
रोडवेज की बस चंबा के पास डंपर से टकरा गई थी। सभी पांच घायलों को बस से ऋषिकेश लाया गया। दो लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। तीन अन्य यात्री प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर चले गए। रोडवेज की ओर से उन्हें दो-दो हजार रुपये की अंतरिम सहायता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीके भारती, एजीएम ऋषिकेश रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed