फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Roads in Suman Vihar Area Not Being Cleaned

Rishikesh News: सुमन विहार क्षेत्र में नहीं हो पा रही सड़कों की सफाई

Mon, 21 Sep 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 21 Sep 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Roads in Suman Vihar Area Not Being Cleaned
ऋषिकेश। सुमन विहार क्षेत्र में नगर निगम की ओर से नियमित सफाई नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों को अपने घरों के बाहर स्वयं ही सफाई करनी पड़ रही है। नगर निगम में एक मुख्य सफाई निरीक्षक और पांच क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक तैनात हैं। इसके अलावा दो सफाई निरीक्षक आउटसोर्स के माध्यम से तैनात हैं। संकल्प अभियान के तहत वार्डों से सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी दूसरी जगह लगाए जाने से वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। स्थानीय निवासी मनोज सिंह ने बताया कि एक माह में वार्ड में सफाई कर्मचारी कभी कभार आ रहे हैं। गलियाें की सफाई भी नहीं हो पा रही है। नालियों की सफाई भी न होने से बदबू उठ रही है। गलियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केवल गिनी चुनी गलियों में ही सफाई हो रही है। वहीं, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित नेगी ने बताया कि क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही गलियों की सफाई के साथ ही ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed