{"_id":"6591a88817502f50ad023f59","slug":"roads-have-been-damaged-at-many-places-in-pratinnaga-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-319107-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग
विज्ञापन
गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग
प्रतीतनगर और रायवाला ग्राम सभा में कई जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। गड्ढो में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस मुद्दे को लेकर विहिप ने अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है।
लाखों रुपये की लागत से रायवाला और प्रतीतनगर में सड़का का निर्माण हुआ था, लेकिन हाल ही में बनी सड़कें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होती जा रही हैं। जिनकी मरम्मत करने के लिए कोई भी विभाग आगे नहीं आ रहा है। सड़क के बीचों-बीच बने इन गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं।
बता दें कि शिव चौक, सत्तेश्वरी देवी पब्लिक स्कूल और प्राथमिक स्कूल के पास सड़क सबसे अधिक क्षतिग्रस्त है। गौहरीमाफी के ग्रामीण भी रायवाला बाजार पहुंचने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
इस क्षेत्र में जल जलजीवन मिशन के तहत नई पेयजल पाइप लाइन बिछाई गयी थी। जिसकी मरम्मत का जिम्मा कार्यदायी संस्था जल संस्थान का था। जल संस्थान ने सड़क निर्माण का कार्य तो कराया मगर यह ज्यादा दिन नही टिक पाई।
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों को बार-बार कहने के बाद भी क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त नही किया जा रहा है।
जल संस्थान अवर अभियंता कमलेश पंत ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद उसके रख रखाव का जिम्मा एक साल का था, सड़क बनाए हुए दो साल हो चुके हैं।