फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Road to be built with seven lakhs in Shivajinagar

शिवाजीनगर में सात लाख से बनेंगी सड़क

Tue, 07 Dec 2021 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Road to be built with seven lakhs in Shivajinagar
10 शिवाजी नगर में लोगों को संबोधित करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। शिवाजी नगर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए विधायक निधि से सात लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विस अध्यक्ष ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने बाबा साहेब के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। विस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य योजना के अंतर्गत शिवाजी नगर की गलियों के निर्माण के लिए 1.90 करोड़ की लागत से 2.6 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इस पर टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि डॉ. बीआर आंबेडकर ने दलितों और शोषितों की आवाज बनकर कार्य किया। बाबा साहेब की सोच और आदर्श हमें समानता पर आधारित समाज बनाने में मार्गदर्शक का कार्य करती है। वहीं दूसरी ओर विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रेलवे रोड स्थित आंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंप कार्यालय में भी उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, शिव कुमार गौतम, जयंत किशोर शर्मा, पूर्णिमा तायल, सचिन अग्रवाल, सीमा रानी, अरविंद गुप्ता, एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, एससी मोर्चा के जिला मंत्री जितेंद्र भारती, पार्षद रश्मि देवी, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, कमल कश्यप, जितेंद्र बड़थ्वाल और आनंद बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फोटो समाचार
---
संविधान निर्माता के महापरिनिर्वाण दिवस पर मेयर ने दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मेयर अनीता ममगाईं ने रेलवे रोड स्थित आंबेडकर चौक पर डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मेयर ने कहा कि बाबा साहेब के विचार और आदर्श देश के लोगों को ताकत देते हैं। बाबा साहेब ने राष्ट्र निर्माण के लिए जो सपने देखे थे, हम उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके विचार हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे। बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों और समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया था। संवाद
बाबा साहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि
डोईवाला। बाबा साहब डॉ. भीमराम आंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि बाबा साहेब के विचारों से ही समाज की बेहतरी संभव है।
सोमवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब आंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज का नवनिर्माण संभव है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि बाबा साहेब के प्रयासों से ही उपेक्षित समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़ सका। गन्ना समिति डोईवाला अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि सर्व समाज के उत्थान के लिए बाबा साहेब ने काम किया। कार्यक्रम में रणजीत सिंह बॉबी, भारतभूषण कौशल, संगीता तोमर, अजय सैनी, मधु थापा, रहमान भुट्टो, सभासद अब्दुल कादिर, अजय रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
ऋषिकेश। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश संयोजक नंद किशोर जाटव ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे रोड स्थित आंबेडकर चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा दलितों, शोषितों और गरीबों के उत्थान के लिए काम किया। उनके पद चिह्नों पर चलना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर रुकम पोखरियाल, विक्रम भंडारी, बृजेश निगम, जीतू मुखर्जी, शैलेंद्र मंडल और आदेश जाटव आदि थे। संवाद

बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश। बहुजन समाज पार्टी की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बाबा साहेब के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में बसपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जसकरण यादव, पंकज जाटव, प्रदीप कुुमार, महावीर सिंह, रमेश चंद गौतम, महेंद्र यादव, पारसनाथ राजभर और मनोज आजाद आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed