{"_id":"6aec76b4d4486ca8bf0ddda2","slug":"road-construction-between-sain-chowki-and-juddi-gets-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-148567-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सैंन चौकी-जुड्डी के बीच सड़क निर्माण को सात दशक बाद मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सैंन चौकी-जुड्डी के बीच सड़क निर्माण को सात दशक बाद मिली मंजूरी
Thu, 05 Nov 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
जौलीग्रांट। सैंन चौकी-जुड्डी के बीच सड़क निर्माण को शासन से करीब 98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। जिससे सैन चौकी-जुड्डी के बीच करीब सात दशक बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग पूरी होगी।
वन क्षेत्र में होने के कारण सैन चौकी-जुड्डी के बीच लंबे समय से सड़क नहीं बन पा रही थी। खासतौर पर बरसात के सीजन में सड़क पर भारी कीचड़ और गड्ढे होने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस कारण क्षेत्रवासियों की मांग पर इस सड़क को क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल करवाया था। शासन ने अब इस सड़क निर्माण के लिए 98 लाख 50 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। यह सड़क देश की आजादी से लेकर अब तक नहीं बनी थी। सड़क निर्माण से कालूवाला, जौलीग्रांट, जुड्डी, सैन चौकी आदि क्षेत्रों के लोगों को थानों-भानियावाला मुख्य मार्ग तक आवाजाही करने में आसानी होगी। वहीं, जंगल के किनारे मार्ग बनने से वन विभाग को भी गश्त आदि करने में मदद मिलेगी। बीते 27 अक्तूबर को अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी ने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
करीब सात दशक बाद पहली बार सैंन चौकी-जुड्डी के बीच मार्ग निर्माण को करीब 98 लाख की स्वीकृति मिली है। सरकार ने क्षेत्रवासियों को एक तरह से दीपावली का तोहफा दिया है। जल्द ही सड़क का निर्माण प्रारंभ होगा - बृजभूषण गैरोला, विधायक डोईवाला।