फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Risk: river rafting even after sunset

जोखिम : सूर्यास्त के बाद भी करा रहे रिवर राफ्टिंग

Tue, 14 Jun 2022 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Risk: river rafting even after sunset
तीर्थनगरी में राफ्टिंग संचालक अधिक मुनाफा कमाने की फेर में पर्यटकों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां रोजाना ओवर लोडिंग और सूर्यास्त के बाद राफ्टिंग करने का मामले सामने आ रहे हैं। जिला पर्यटन विभाग नियमों का उल्लंघन करने वाले राफ्टिंग संचालकों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण 30 जून के बाद राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाएगा। जल स्तर कम होने पर सिंतबर में इसका संचालन पुन: शुरू होगा। राफ्टिंग संचालकों के पास अब मात्र 17 दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में राफ्टिंग के शौकीनों की भी भीड़ बढ़ रही है। मौके का फायदा उठाकर राफ्टिंग संचालक ओवर लोडिंग, ओवर रेटिंग के साथ ही सूर्यास्त के बाद भी पर्यटकों को गंगा में राफ्टिंग करवा रहे हैं। राफ्ट संचालक अपने वाहनों में एक राफ्टिंग की जगह-जगह दो-दो राफ्टिंग ढो रहे हैं। इन वाहनों में ही पर्यटकों को बैठाकर राफ्टिंग के लिए पूर्णानंद, खारा स्रोत, शिवानंद गेट, तपोवन से ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, क्लब हाउस और मरीन ड्राइव की ओर ले जाते हैं। इस बीच वन विभाग का ब्रह्मपुरी से पहले नीरगड्डू में बैरियर पड़ता है। इस बैरियर पर बाकायदा इनकी जांच होती है। लेकिन वन विभाग और जिला पर्यटन की मिलीभगत के चलते ओवर लोडिंग और सूर्यास्त के बाद राफ्टिंग पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारी इन पर निगरानी बनाए हुए हैं, यदि ऐसा है तो इस ओर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सूर्यास्त के बाद राफ्टिंग कराने वाले राफ्ट संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-खुशाल नेगी, साहसिक पर्यटन अधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed