{"_id":"69efbf96807ac489a3068a7e","slug":"rishikesh-players-won-eight-gold-medals-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-957674-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण पदक जीते
Tue, 28 Apr 2026 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित चौथी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में ऋषिकेश के शिवानी फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कुल आठ स्वर्ण पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता देहरादून के माउंट लिटरा जी स्कूल में संपन्न हुई। सब-जूनियर वर्ग में सोनाक्षी, वर्णिका कोटियाल, मनन डोगरा और आरव रावत ने स्वर्ण पदक जीते। जूनियर वर्ग में साइमन सपरा, नैतिक राजपूत और सार्थक भट्ट ने भी स्वर्ण पदक हासिल किए। सीनियर वर्ग में सानिया बढ़ई ने स्वर्ण पदक जीतकर तीर्थनगरी का मान बढ़ाया।
विज्ञापन