{"_id":"6aba0037f2866a25c5070695","slug":"rishikesh-news-street-vendor-climbs-tower-alleges-harassment-by-mandi-committee-officials-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: मोबाइल टावर पर चढ़ा फड़ लगाने वाला युवक, मंडी समिति के अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: मोबाइल टावर पर चढ़ा फड़ लगाने वाला युवक, मंडी समिति के अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
Mon, 28 Sep 2026 11:28 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:28 AM IST
सार
ऋषिकेश कृषि उत्पादन मंडी समिति में अधिकारियों की कार्यप्रणाली और कथित घूसखोरी से आहत होकर एक युवक के टावर पर चढ़ जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फड़ लगाने वाला एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: मलबा-पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए
विज्ञापन
युवक ने मंडी समिति के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में वह मोबाइल टावर पर चढ़ा है। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए टीम की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन