{"_id":"5de414c28ebc3e54ee799074","slug":"rishikesh-mandal-handed-over-to-dinesh-sati-rishikesh-news-drn327898633","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनेश सती को सौंपी ऋषिकेश मंडल की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनेश सती को सौंपी ऋषिकेश मंडल की कमान
विज्ञापन
विस अध्यक्ष से मुलाकात करते नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष व भाजपाई।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा ऋषिकेश के तीनों मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। ऋषिकेश में दिनेश सती, श्यामपुर में गणेश सिंह रावत और वीरभद्र मंडल में अरविंद चौधरी को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी मंडल अध्यक्षों का रविवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में फूल मालाओं से स्वागत किया। बैराज स्थित कैंप कार्यालय में विस अध्यक्ष ने तीनों मंडल अध्यक्षों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर विस अध्यक्ष ने सभी से पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। साथ ही तीनों मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान तीनों मंडल अध्यक्षों ने जिम्मेदारी को पूर्ण इमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से पालन करने के लिए कहा। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद सुंदरी कंडवाल, पार्षद वीरेंद्र रमोला, पार्षद विपिन पंत, राजेश जुगलान, भूपेंद्र राणा, हिमांशु संतानी, रमेश चंद शर्मा, अजय गुप्ता, विष्णु थापा रविंद्र कश्यप, दीपक धमीजा, अशोक पासवान, सुमित पवार, सिद्धार्थ डंगवाल आदि लोग उपस्थित थे।
राकेश भट्ट और पूरण सिंह बनें मंडल अध्यक्ष
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। मुनिकीरेती ढालवाला मंडल में राकेश भट्ट और नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल में पूरण सिंह धमांदा की मंडल अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। वहीं स्वर्गाश्रम क्षेत्र का परिसीमन न होने के कारण यहां मंडल अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। यमकेश्वर में नितिन बुटोला को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को ढालवाला स्थित एक निजी कार्यालय में मुनिकीरेती ढालवाला से मंडल अध्यक्ष पद पर राकेश भट्ट को चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। आभार जताने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, प्रदेश परिषद के सदस्य विनोद कुकरेती, राजेंद्र थलवाल, सभासद विरेंद्र चौहान, मनोज बिष्ट, धूमन थलवाल, भगवती प्रसाद रतूड़ी, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य बीना जोशी, अध्यक्ष शशि कंडारी, दीपा भट्ट, भगवती काला, राधाकृष्ण रयाल आदि उपस्थित थे।