फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh-Delhi-Bipuram and Bauradi Routes Suspended Due to Bus Shortage

Rishikesh News: बसों की कमी से बंद हैं ऋषिकेश-दिल्ली-बीपुरम और बौराड़ी रूट

Mon, 05 Oct 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 05 Oct 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh-Delhi-Bipuram and Bauradi Routes Suspended Due to Bus Shortage
करीब 10 साल से सेवा ठप, स्थानीय लोग कर रहे बसें चलाने की मांग; रोडवेज की आय भी हो रही प्रभावित
विज्ञापन

ऋषिकेश। रोडवेज ऋषिकेश डिपो में बसों की कमी के कारण ऋषिकेश-दिल्ली-बीपुरम (भागीरथीपुरम) और ऋषिकेश-दिल्ली-बौराड़ी रूट पर करीब 10 साल से बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोग कई बार डिपो प्रशासन और रोडवेज मुख्यालय से बस सेवा शुरू करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन पर्याप्त बसें उपलब्ध न होने से संचालन शुरू नहीं हो सका। इन दोनों रूटों पर दो बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी के साथ रोडवेज की आय भी प्रभावित हो रही है।

राज्य गठन के बाद पर्वतीय क्षेत्रों को दिल्ली से सीधी बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए इन रूटों पर बसें संचालित की गई थीं। उस समय ऋषिकेश डिपो में पर्याप्त बसें होने के कारण यात्रियों को सुविधा मिल रही थी।
विज्ञापन


करीब 10 साल पहले आयु पूरी कर चुकी कुछ बसों की नीलामी के बाद डिपो में बसों की कमी हो गई। इसके चलते इन दोनों रूटों की सेवाएं बंद कर दी गईं। इसके बाद मांग के अनुरूप नई बसें नहीं मिलने से डिपो प्रशासन चाहकर भी संचालन शुरू नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि दिल्ली से भागीरथीपुरम और बौराड़ी के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से पर्वतीय क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। लोगों ने रोडवेज से जल्द दोनों रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने की मांग की है।

----------
कोट-
डिपो में बसों की कमी कारण ऋषिकेश दिल्ली-बीपुरम (भागीरथीपुरम) और ऋषिकेश-दिल्ली-बौराड़ी रूट बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। नई बसें मिलने पर इन रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा।--अंजलिका शर्मा, एजीएम, रोडवेज ऋषिकेश डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed