फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Registration started four hours late, elderly passengers upset

चार घंटे देरी से शुरु हुआ पंजीकरण, बुजुर्ग यात्री हुए परेशान

Mon, 23 May 2022 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Registration started four hours late, elderly passengers upset
ऋषिकेश। आईएसबीटी स्थित पंजीकरण काउंटर चार घंटे देरी से शुरू हुआ। इससे तीर्थयात्रियों को पंजीकरण करने के लिए चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। पंजीकरण चार काउंटर पर शुरू किया गया। इससे पंजीकरण कराने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। बाद में और काउंटर खोलने के बाद स्थिति सही हो पाई।
विज्ञापन

चारधाम की यात्रा पर जाने के लिए सुबह पांच बजे से पंजीकरण का काम शुरु हो जाता है। लेकिन रविवार को पंजीकरण का काम नौ बजे से शुरु हुआ। पंजीकरण काउंटर की सभी खिड़कियों पर यात्रियों की भीड़ खड़ी थी। पंजीकरण के इंतजार में बुजुर्ग यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 12 काउंटरों में से चार काउंटर खुले तो दूसरे काउंटरों के आगे लगे यात्री भी इन काउंटरों की लाइन में लगने लगे। इससे अव्यवस्था सी हो गई। करीब एक घंटे बाद छह बजे तक अन्य काउंटर खोले गए। तब स्थिति नियंत्रित हुई। आईएसबीटी स्थित पर्यटन विभाग की एजेंसी के पंजीकरण प्रभारी प्रेेमानंद ने बताया कि पहले जो बसें तैयार थीं उनके यात्रियों का पंजीकरण कराने पर विचार किया जा रहा था। इसलिए पंजीकरण शुरू करने में देरी हुई। पहले चार काउंटर खोले गए उसके बाद 10 कांउटर खोलकर उन पर पंजीकरण होता रहा। दिनभर में करीब 2200 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed