फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Registration Registration for tourism businesses

पर्यटन व्यवसायियों के लिए पंजीकरण कराना पंजीकरण

Thu, 23 Jun 2016 01:57 AM IST
आलोक पंवार /अमर उजाला, ऋषिकेश
आलोक पंवार /अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 23 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Registration Registration for tourism businesses
टू‌रिज्‍म - फोटो : filephoto

तीर्थाटन और पर्यटन क्षेत्र में संचालित होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, ट्रेवल एजेंसी आदि का अब पर्यटन विकास परिषद में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण की विस्तृत जानकारी के लिए तीर्थनगरी में 29 जून को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिंट कंपाउंड में विशेष शिविर लगाया जाएगा।

विज्ञापन


हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु तीर्थनगरी पहुंचते है। पर्यटन विभाग में पर्यटन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का पंजीकरण नहीं होने से इनकी वास्तविक संख्या का पता नहीं चल पाता है। इसके लिए विभाग ने पर्यटन विकास परिषद का गठन किया है और इसमें हर पर्यटन कारोबारी को पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


प्रभारी क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि सभी पर्यटन कारोबारियों को आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। 29 जून को लगने वाले शिविर में भी पंजीकरण किए जाएंगे। पंजीकरण के दस्तावेज लाकर पंजीकरण कराया जा सकता है। या विभाग की वेबसाइट uttrakhandtourism.gov.in पर भी पंजीकरण करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको पंजीकरण कराना अनिवार्य
होटल, रिजार्ट, अपार्टमेंट, अतिथि विश्राम गृह, ट्रेवल ट्रेड, ट्रेवल एजेंट, टूर आपरेटर, रेस्टोरेंट, बीयर बार, फास्ट फूड सेंटर, फूड प्लाजा, एम्यूजमेंट पार्क, गोल्फ कोर्स, ट्रैकिंग, वाइल्ड लाइफ सफारी, कृत्रिम वाल, ध्यान केंद्र, साधना कुटीर, नेचर एडवेंचर आदि का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
 
यह दस्तावेज जरूरी
पर्यटन से जुड़े तमाम व्यवसायों के लिए आनलाइन पंजीकरण कराने को प्रतिष्ठान की जमीन के भू-स्वामित्व से संबंधित कागजात, पेन कार्ड, प्रतिष्ठान का नक्शा, अंदर बाहर की फोटो, सरकारी रजिस्ट्रेशन, लेंडलाइन फोन नंबर आदि दस्तावेज जरूरी हैं।


इंदिरा अम्मा कैंटीन का निरीक्षण
प्रभारी क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने यात्री सुविधा केंद्र में संचालित इंदिरा अम्मा कैंटीन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैंटीन संचालक को भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर यात्रा प्रशासन संगठन व्यैक्ति सचिव एके श्रीवास्तव, पर्यटन कार्यालय प्रभारी युद्धवीर सिंह कोहली मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed