{"_id":"6294eef53b34a0095241712f","slug":"registration-of-three-thousand-pilgrims-for-chardham-yatra-rishikesh-news-drn4132037111","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार तीर्थ यात्रियों का चारधाम की यात्रा के लिए हुआ पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार तीर्थ यात्रियों का चारधाम की यात्रा के लिए हुआ पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र में तीन हजार तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण किया गया। पंजीकरण के लिए 21 काउंटर खोले गए थे। सभी पंजीकरण एसडीआरएफ के कोटे से हुए। पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगाने के बाद यात्रियों की एक स्थान पर भीड़ एकत्रित नहीं हो पाई। हालांकि बस अड्डे पर शेड की व्यवस्था न होने के चलते तीर्थ यात्रियों को चिलचिलाती धूप में खड़ा रहना पड़ा।
आईएसबीटी में सुबह साढ़े पांच बजे से पंजीकरण का काम शुरू हो गया था। पंजीकरण के लिए सुबह से ही काउंटरों पर लंबी लाइनें लगी थी। पंजीकरण काउंटर पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगाने से यात्रियों को राहत महसूस हुई। यात्रियों को अलग-अलग काउंटर पर पंजीकरण के लिए भेजने से मारामारी की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। चिलचिलाती धूप में लाइन में खड़े रहने से कुछ तीर्थ यात्रियों को परेशानी हुई। कुछ तीर्थ यात्री धूप से बचने के लिए सिर के ऊपर पॉलिथीन ओढ़कर लाइन में लगे थे। लाइन इतनी लंबी थी कि तीन से चार घंटे में पंजीकरण हो पाया। कुछ हैंडल डिवाइस मशीन के स्पीड कम होने और कुछ के खराब होने से कुछ समय तक संबंधित काउंटर पर पंजीकरण का काम प्रभावित रहा।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले से आए रेवाराम ने बताया कि वह सुबह छह बजे से लाइन में लगे हैं। 10 बजे उनका पंजीकरण हो पाया। उन्हें चारधाम की यात्रा पर जाना था। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की व्यवस्था से तीर्थ यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रा प्रशासन के व्यैक्तिक अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को 21 काउंटरों से तीन हजार तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण किया गया।