फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Registration done for Chardham Yatra, if it turns out to be fake then complaint to police

Rishikesh News: चारधाम यात्रा के लिए कराया पंजीकरण, फर्जी निकला तो पुलिस से शिकायत

Sat, 25 May 2024 05:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Registration done for Chardham Yatra, if it turns out to be fake then complaint to police
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण के नाम पर तीर्थयात्रियों के साथ फर्जीवाड़े के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोतवाली में शुक्रवार को छह और मामले दर्ज किए गए हैं। अब फर्जी पंजीकरण में दर्ज मुकदमों की संख्या 19 हो गई है। पुलिस कुल तीन ट्रेवल एजेंटों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में पंजीकरण की जांच खांड गांव सहित ट्रांजिट कैंप में भी की जा रही है। शुक्रवार को जांच में कई यात्रियों के ऑनलाइन पंजीकरण फर्जी पाए गए। इन यात्रियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। राजस्थान के भैरू लाल मेहता निवासी कुराड तहसील कनवास कोटा ने फर्जी पंजीकरण के आरोप में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। मेहता ने बताया कि उनका 36 सदस्यीय दल यात्रा पर आया है। इसके लिए उन्होंने हरिद्वार के एक एजेंट के माध्यम से पंजीकरण कराया था। वहीं, गोल मार्केट सेक्टर आठ भिलाई सुपेलादुर्ग छत्तीसगढ़ निवासी संदीप कुमार जैन ने बताया कि वह 60 यात्रियों के साथ चारधाम यात्रा पर आए हैं। ट्रैवल एक्सपीटीशन दिल्ली के माध्यम से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन पुलिस जांच में पंजीकरण फर्जी निकला है। राजस्थान के 22 यात्रियों का भी रजिस्ट्रेशन फर्जी पाया गया। दल के राकेश शेरा निवासी गांधी कालोनी सदर जैसलमेर राजस्थान की तहरीर पर हरिद्वार के होलीडे टूर ट्रेवल्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

फर्जी पंजीकरण को लेकर सोमवीर निवासी आगरा सिटी थाना ताजगंज तहसील सदर, उत्तर प्रदेश ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा कि वह 16 सदस्यीय दल के साथ चार धाम यात्रा पर आए हैं। उन्होंने आगरा के लोकल ट्रेवल एजेंट से पंजीकरण कराया था, जो फर्जी निकला। पुलिस ने अज्ञात ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा, नेपाल से आए छह सदस्यीय यात्री दल का रजिस्ट्रेशन फर्जी निकलने पर ललित कुमार तिवारी निवासी सर्लाही नेपाल की तहरीर पर पुलिस ने हरिद्वार के अज्ञात ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एक और मामले में ओडिशा के 13 सदस्यीय यात्री दल का रजिस्ट्रेशन फर्जी मिला। रामकृष्ण पाडी निवासी प्रमानंदपुर शेरगडा गंजम ओडिशा की तहरीर पर हरिद्वार के ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि सभी शिकायतों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed