फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Regional MLA Brijbhushan Gairola raised the issue of

Rishikesh News: विधायक गैरोला ने सदन में उठाया सड़कों का मुद्दा

Thu, 29 Feb 2024 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Regional MLA Brijbhushan Gairola raised the issue of
Iहिम तेंदुओं के संरक्षण के प्रयास के बारे में भी मांगी सरकार से जानकारीI
विज्ञापन




क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने सदन में सड़कों और हिम तेदुओं के संरक्षण का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि सोडा सरोली में क्षतिग्रस्त आंतरिक मार्ग के निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री ने 2021 में घोषणा की थी, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जवाब देते हुए कहा कि आंतरिक मार्गों का पीसी और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का विस्तृत आगणन शासन में विचाराधीन है। महाराज ने कहा कि कालूवाला, बड़ोवाला आंतरिक मोटर मार्ग पर पैच वर्क कार्य पूरा कर दिया है। जबकि गांव के अन्य मार्ग विभाग के अधीन नहीं हैं।




विधायक ने प्रदेश में हिम तेंदुओं के संरक्षण के प्रयास के बारे में भी जानकारी मांगी। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हिम तेंदुओं के लिए उत्तरकाशी वन प्रभाग के अंतर्गत सुरक्षित हिमालय परियोजना का संचालन किया जा रहा है। तेंदुओं के वासस्थल में सुधारणा, जल संरक्षण, ग्रामीणों के लिए आजीविका संरक्षण किए जा रहे हैं। अवैध शिकार रोकने के लिए जैव विविधता समितियों का गठन किया जा रहा है। तेंदुआ संरक्षण केंद्र के अंतर्गत फॉरेस्ट डिपार्टमेंट फैसिलिटी निर्माण कार्य को 123.06 लाख की स्वीकृति और मुख्य भवन व कैफे के निर्माण को 487.18 लाख की स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन

28जेएनडी12-जंक्शन पर पहुंची एक्सप्रेस टे्रन में सवार होते यात्री। संवाद

28जेएनडी12-जंक्शन पर पहुंची एक्सप्रेस टे्रन में सवार होते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed