फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Record eight lakh pilgrims reached Chardham in 19 days, the number of devotees is increasing continuously

Chardham Yatra : 19 दिन में रिकार्ड आठ लाख यात्री पहुंचे चारधाम, लगातार बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्या

Mon, 23 May 2022 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 02:22 AM IST
सार

दो साल बाद रिकार्ड संख्या में चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। केदारनाथ के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों खासकर युवा यात्रियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। हर दिन तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन
Record eight lakh pilgrims reached Chardham in 19 days, the number of devotees is increasing continuously
चारधाम यात्रा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या 19 दिन में आठ लाख पहुंच गई है। दो साल बाद रिकार्ड संख्या में चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। केदारनाथ के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों खासकर युवा यात्रियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। हर दिन तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।  

विज्ञापन


चारधाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की भीड़ के सामने संसाधन कम पड़ रहे हैं। भीड़ इतनी हो रही है कि हरिद्वार और ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों को बसों का इंतजार करने में चार-चार दिन लग रहे हैं। तीर्थयात्रियों का दल कई दिनों तक हरिद्वार और ऋषिकेश की धर्मशालाओं में रहकर बसों का इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन


यात्रियों की भीड़ में दूसरे राज्यों से कई दल ऐसे आ रहे हैं जिन्होंने चारधाम की यात्रा की बुकिंग की थी। लेकिन जब ऋषिकेश हरिद्वार पहुंचे तो उन्हें बस नहीं मिली। बस दो धाम के लिए मिली। उन्होंने दो धाम के दर्शन किए और आपस अपने राज्यों में चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई यात्री संसाधन न मिलने पर एक धाम की यात्रा कर चलते बने। भले यात्रा के काम में होटल कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों, धर्मशाला सभंचालकों, ऑटो विक्रम चालकों को इस समय अच्छा काम मिल रहा हो, लेकिन उम्मीद से ज्यादा यात्रियों के आने से अव्यवस्थाएं भी हो रही हैं। 


यह है दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का विवरण
यात्रा प्रशासन ऋषिकेश के व्यैक्तिक अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि तीन मई को गंगोत्री और यमुनोत्री में 9299 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। चार मई को 13945, पांच मई को 14006, छह मई को गंगोत्री, यमनोत्री और केदारनाथ, 37112, सात मई को 31700, आठ मई को चारधाम में 58471, नौ मई को 47247, 10 मई को 49353, 11 मई को 45678, 12 मई को 53460, 13 मई को 50516, 14 मई को 53043, 15 मई को 56491, 16 मई को 52325, 17 मई को 47677, 18 मई को 49448, 19 मई को 36788, 20 मई को 46413, 21 मई को 46960 तीर्थयात्री कुल 7,99,932 तीर्थयात्री धामों में दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed